Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने दिया सम्मान पत्र
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मान पत्र दिए गए। इस मौके पर देवभूमि को विकसित और आदर्श राज्य बनाने के लिए सभी का आव्हान किया गया। खटीमा में राज्य स्थापना दिवस समारोह में जनहित और सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र बिस्ट ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य निर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि देवभूमि का अनुपम सौंदर्य, पर्वतीय परिदृश्य, और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत इसे एक अद्वितीय राज्य बनाते हैं। उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को समझते हुए,हमें,हमारी समृद्ध विरासत के संरक्षण और समृद्धि के प्रति सदैव समर्पित रहना है। उन्होंने कहा देवभूमि को विकसित और आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सब मिल कर अपना सहयोग दें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |