Dakhal News
सुलह के लिए कई मामले आये सामने
जिला न्यायालय सिंगरौली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को अनौपचारिक, सस्ता और शीघ्र न्याय प्रदान करना था। आम लोगों को अनौपचारिक, सस्ता और शीघ्र न्याय प्रदान करने के लिए गठित विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय सिंगरौली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला न्यायाधीश आर एन चंद ने बताया कि लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक,भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, कामगारों के मुआवजे के मामले,बैंक वसूली एवं विद्युत बिल वसूली से संबंधित मामले लोक अदालत में सुलह हेतु रखे जाते है। सस्ता, सुलभ न्याय पाने के लिए सभी लोग लोक अदालत का लाभ ले सकते है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |