Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भगवानदास ने भाजपा का साथ छोड़ा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में भाजपा के अंदर मची भगदङ ने बड़े नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। अब बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पुराने नेता भगवानदास बंसल ने बीजेपी को अलविदा कह कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व वित्त मंत्री रामहित गुप्ता के करीबी रहे और भाजपा के पुराने नेता भगवान दास बंसल ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। भगवानदास बंसल ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह के हाँथो कांग्रेस की सदस्यता ली। भगवान दास बंसल नगर परिषद अमरपाटन के वार्ड नंबर पांच 5 से पार्षद रह चुके हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |