Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा राज में दुनिया में देश की साख बढ़ी
उत्तराखंड साकार के सलाहकार कैलाश पंत ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार के रहते दुनिया में देश की साख बढ़ी है और देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उत्तराखंड सरकार के सलाहकार एवं श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पन्त का काशीपुर मे भाजपा के वरिष्ठ नेता राम मेहरोत्रा और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दोरान कैलाश पन्त ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो विकास किया वह कांग्रेस के समय मे नही हुआ। प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी ने देश से भृष्टाचार और गरीबी को दूर किया है। हमारा देश दूसरे देशों की तुलना मे आगे निकल गया है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा आगामी चुनावो में भाजपा जीत हासिल करेगी और फिर से नरेंद्र मोदी प्रधान मन्त्री बनेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |