Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बच्ची को आरोपी बहला फुसलाकर ले गया था
एक नाबालिग किशोर ने छ बच्ची के साथ बलात्कार किया आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अमरपाटन के रामनगर थाना अंतर्गत एक बार फिर 6 साल की नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई। यहां 15 वर्ष के नाबालिक आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि नाबालिक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी द्वारा मनमानी किए जाने से बच्ची ने शोर मचाया। जिसके बाद पीड़िता के परिजन पहुंच गए। जिन्हे देखते ही आरोपी भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |