Patrakar Vandana Singh
भाजपा को बताया भ्रष्टाचार की सरकार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए आम आदमी पूरा जोर लगा रही है। छतरपुर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले 18 सालों से मध्यप्रदेश की जनता भ्रष्टाचार की चक्की में पिस रही है। दिल्ली और पंजाब में सफलता के बाद आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में भी एक नया करिश्मा करने का सपना देख रही है। आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छतरपुर पहुंचे। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के नौगांव में रोड शो करते हुए भगवंत मान ने जनता से आशीर्वाद माँगा। रोड शो में भगवंत मान के साथ बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता पिछले 18 सालो से भ्रस्टाचार की चक्की में पीस रही है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करती है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी को लेकर सराहनीय काम कर रही है और वो ही काम हम मध्यप्रदेश में भी करेंगे। आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं आती सीधे सरकार में आती है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |