Patrakar Vandana Singh
कांग्रेस ने नवरात्रि में नारी शक्ति से बोले 9 झूठ
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कांग्रेस पार्टी में कभी महिलाओं का सम्मान नहीं रहा। प्रियंका गांधी कहती हैं कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, लेकिन वो किस से लड़ रही हैं? कांग्रेस पार्टी के ही लोग महिलाओं को टंचमाल और आइटम कहते हैं, उनका उत्पीड़न करते हैं। ऐसे लोगों का विरोध करने की बजाय कांग्रेस में इन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कांग्रेस पार्टी एक बार फिर मध्य प्रदेश की महिलाओं से झूठ बोल रही है, उन्हें छलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जिस तरह से महिलाओं का भरोसा जीता है, उसके सामने कांग्रेस का हर झूठ, महिलाओं को भ्रमित करने की हर साजिश नाकाम होगी। भाजपा महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फांसी पर लटकाने का फैसला लेती हैं, तो दूसरी तरफ कन्या पूजन को नौटंकी बताने वाली कुकर्मी कांग्रेस है, जो महिला उत्पीड़न करने वालें को टिकट देती है, उन्हें पुरस्कृत करती है। श्रीमती लेखी ने कहा कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ जी महिला को ’आइटम’ कहते हैं। बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली वोरवाल के बेटे पर महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज है। सोनकच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा महिलाओं को ’बच्चे पैदा करने की मशीन कहते हैं। मुल्ताई के सुखदेव पांसे महिला को नाचने-गाने वाली’ कहते हैं। जबलपुर पश्चिम से प्रत्याशी और पूर्व मंत्री तरुण भनोट महिलाओं को ’बेवकूफ’ कहते हैं। गंधवानी से प्रत्याशी उमंग सिंघार महिला उत्पीड़न करते हैं। अटेर के प्रत्याशी हेमंत कटारे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती आत्महत्या कर लेती है। कोतमा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सराफ और सतना से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा ट्रेन में महिला से छेड़खानी करते हैं। श्योपुर से प्रत्याशी बाबू जंडेल एक महिला पुलिस अधिकारी से फोन पर गाली-गलौच करते हैं तो परासिया से प्रत्याशी सोहन वाल्मिकी के बेटे आदित्य वाल्मिकी लड़की की अश्लील तस्वीरें वायरल करते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |