Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उमा भारती हिमालय में करेंगी आत्मचिंतन
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कोई काम नहीं दिया है। बताते हैं साध्वी उमा इससे नाराज हैं न और वे अभिमालय में जाकर आत्मचिंतन करेंगी। मध्यप्रदेश में भाजपा को सत्ता में लाने वाली पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती को भाजपा ने इस चुनाव में कोई काम नहीं दिया है। भाजपा की चुनाव प्रचार सामग्री से भी उमा भारती के फोटो तक गायब हैं। उमा भारती के करीबी बताते हैं पार्टी में अपनी उपेक्षा से उमा भारती नाराज हैं। बीच चुनाव में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती अपनी ही पार्टी के कामकाज को लेकर हिमालय में जाकर आत्मचिंतन करेगी। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की लिखा है कि प्रदेश में 2003 से अभी तक डेढ़ साल को छोड़कर हमारी भाजपा सरकार रही। लोगों के जिन सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा ने कांग्रेस को 20 साल पहले ध्वस्त किया था, वे सपने कितने पूरे हुए, उस पर कुछ दिन हिमालय में बद्री-केदार के दर्शन करते समय आत्म चिंतन करूंगी। उमा भारती ने कहा कि इस साल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदर्श शराब नीति लाकर अभिनंदनीय कार्य किया। साथ ही उमा भारती ने भाजपा सरकार में रह गए अधूरे कार्य भी गिनाए हैं। लिखा है कि गो संवर्धन, गो रक्षण के उपाय संतोषजनक स्थिति तक नहीं पहुंच पाए। धार भोजशाला की सरस्वती माई राज्य और केंद्र में हमारी सरकार होते हुए भी अपनी गद्दी पर वापस नहीं लौट सकीं। रायसेन के सोमेश्वर एवं विदिशा की विजया देवी के मंदिर के पट नहीं खुल सके हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |