पुलिस ने की विधि विधान से शस्त्र पूजा

दशहरे पर पुलिस करती है शस्त्र पूजा

सिंगरौली जिले के पुलिस लाइन में कलेक्टर अरुण कुमार परमार  ,पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी  ने  विधि विधान से शस्त्र पूजन किया  पुलिस शस्त्र पूजन के साथ संकल्प लेती है कि वे सदैव पीड़ितों की रक्षार्थ और बदमाशों के खात्मे के लिए शस्त्र उठाएंगे। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी सभी पुलिस वालों ने हथियारों की साफ़ सफाई की और वर्षों से चली आ रही परम्परा के मुताबिक विजयदशमी पर्व पर शस्त्रों की पूजा  की इसी परंपरा को निभाते हुए विजयदशमी  पर  जिले के सभी थाना प्रभारियों ने   विधि विधान सेशत्रों की पूजा कर सभी के भले की मनोकामना की   पुलिस बल द्वारा उपयोग हेतु शस्त्र एके 47, इंसास राइफल,   रिवाल्वर आदि  पर पुष्प और कंकु लगाकर   पूजा संपन्न कराई गई  शस्त्र पूजन के बाद पुलिस बल द्वारा निर्दोष व्यक्तियों पर शस्त्र का उपयोग न करने का संकल्प लेकर अपने अपने क्षेत्र की जनता की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। 

Dakhal News 25 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.