बिजावर में कांग्रेस प्रत्याशी का घोर विरोध

प्रत्याशी के फोटो पर लगाया क्रॉस का निशान

छतरपुर की बिजावर सीट से  काग्रेंस प्रत्याशी चरण सिंह यादव के खिलाफ विरोध के स्वर खत्म होने का नाम नही ले  रहे हैं हर जगह कोंग्रस नेता और कार्यकर्ता अपने ही प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं। काग्रेंस   कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी चरण स़िह यादव का विरोध करते हुये काग्रेंस कार्यालय  में  प्रत्याशी का पोस्टर लगा कर  विरोध प्रदर्शन किया इस पोस्टर पर  काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने काली स्याही से कट का निशान लगाकर विरोध किया  काग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिजावर सीट पर स्थानीय प्रत्याशी होना चाहिए न कि बाहरी दरअसल काग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह यादव उत्तरप्रदेश के झांसी के रहने वाले है इसलिए कांग्रेस नेता  क्षेत्रीय प्रत्याशी की मांग कर रहे हैं कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में  प्रियंका गांधी से  हस्तक्षेप की मांग की है। 

Dakhal News 24 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.