मधुमक्खियों ने किसान पर किया हमला

 

गंभीर रूप से घायल किसान अस्पताल में

 

खेत में काम कर रहे किसान पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अमरपाटन के  ग्राम पंचायत खरमसेड़ा  के  वृद्ध किसान बृजमोहन मिश्रा अपने खेत में घास काट रहे थे तभी पास के आम के पेड़  से  मधुमक्खी के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, मधुमक्खी के झुंड के काटने से वृद्ध किसान  गंभीर रूप से घायल  हो गए। जिन्हें  ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन लाया  गया। ईलाज बाद गंभीर हालत में किसान को जिला अस्पताल रेफर किया। ग्राम कंचनपुर मोड़ पास तेज रफ्तार पीकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 4 लोग हुए घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर  है। 

Dakhal News 22 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.