Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भक्तों की मन्नत पूरी करती हैं माई
सिंगरौली में बूढ़ी माई का चमत्कारिक मंदिर है। बूढ़ी माई अपने यहाँ आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इन दोनों माई के दरबार में भक्तों का ताँता लगा हुआ है। सिंगरौली के मोरवा में आदि शक्ति बूढ़ी माई मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं मंदिर समिति के लोगों द्वारा यहां कई आयोजन कराए जा रहे हैं। माई के इस चमत्कारिक मंदिर में भक्तों की मनोकामनाएं तत्काल पूरी होती हैं। यहाँ मुंबई से आए कलाकारों द्वारा गरबा और डांडिया रास का आयोजन किया गया। 23 अक्टूबर को कन्या भोजन के साथ भंडारे का आयोजन और देवी जागरण का आयोजन किया गया है। 24 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |