Dakhal News
बरगवां वन परिक्षेत्र की बड़ी कार्यवाई
वन विभाग की टीम ने एक पार्षद के घर पर छापेमार कार्यवाही की और अवैध तरीके से स्टॉक कर रखी गई इमारती लकड़ी को जप्त किया। बरगवां वन परिक्षेत्र के वन अमले ने बड़ी कार्यवाई की और समीपस्थ डगा गांव में नगर परिषद पार्षद लाले बैस के निजी मकान पर शाम छापामार कार्रवाई करते हुये बरगवां बन परिक्षेत्र अधिकारी रविशेखर सिंह के नेतृत्व में तीन से चार ट्रैक्टर बेशकीमती सागौन, सरई सहित अन्य इमारती लकड़ी जप्त की गई। बताया जा रहा है ये लकड़ी अवैध तरीके से जंगल से काटकर लाइ गई थी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |