दो बहनो के बीच खूनी संघर्ष

 

नाराज बहन ने काटी हाथ की नस

 

अमरपाटन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो बहनों के बीच खूनी खेल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद नाराज बड़ी बहन ने चाकू से अपने हाथ की नस काट ली। अमरपाटन के ग्राम मगराज में दो नाबालिग बहनो के बीच हुआ  झगड़ा खूनी खेल में बदल गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर बड़ी बहन श्रेया कुशवाहा ने चाकू उठाकर अपने हाथ की नस काट ली। आनन फानन में परिजन लड़की को इलाज के लिए सीएचसी अमरपाटन लेकर पहुंचे। इलाज के बाद नाबालिग लड़की को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मामले में डॉ सुशील गुप्ता का कहना है कि चोट ज्यादा गहरी नहीं थी। लड़की की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई  है। 

Dakhal News 13 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.