Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा कार्यकर्ता और आम जन रहे मौजूद
राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने अमरपाटन में कई विकास कार्यो की सौगात दी और भूमिपूजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जन मौजूद रहे। राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने अमरपाटन में कई विकास कार्यों की सौगात दी और भूमिपूजन किया। रामखेलावन पटेल ने विधानसभा के ग्राम नारायणपुर में बी.टी. सड़क और ग्राम पंचायत देवरा में बहुप्रतीक्षित ग्रेवल रोड निर्माण के कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने ग्राम पंचायत खरमसेडा में 02 करोड़ की लागत से बने सब स्टेशन का लोकार्पण किया। साथ ही 68 करोड़ की लागत से बनने वाले पॉलीटेक्निक कॉलेज का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी, भाजपा के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम जन मौजूद रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |