Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राहुल गांधी को रावण बताये जाने का किया विरोध
राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाए जाने पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही रावण का रूप बता दिया। सोशल मीडिया में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रावण के रूप में प्रोजेक्ट किया। इसके बाद से कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद लगातार बढ़ते जा रहा है। सितारगंज में अमरिया चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की सितारगंज में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाया। यह एकदम गलत है। असली रावण तो नरेंद्र मोदी हैं
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |