नाराज किसानों ने तहसील को घेरा

 

धान  खरीदी शुरू करने की मांग

 

अभी तक धान की खरीदी शुरू नहीं हुई है। जिससे  किसान काफी आक्रोश में नजर आ रहे हैं। नाराज किसानों ने तहसील का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार हमें धरना पर बैठने के लिए मजबूर ना करें वरना तहसील घेरेंगे और हाईवे भी जाम कर देंगे। धान की खरीदी अब तक शुरू नहीं हो पाई है। जिससे किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ते जा रहा है। उधम सिंह नगर के खटीमा में नाराज किसानों ने तहसील का घेराव कर दिया और धान खरीद शुरू करने के लिए जमकर नारेबाजी  की किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है। सरकार और राइस मिलर आपस में मिले हुए हैं। आज किसानों के साथ शोषण हो रहा है अत्याचार हो रहा है। सरकार को चेतावनी देते हुए गुरसेवक सिंह ने कहा कि हमें धरने पर बैठने के लिए मजबूर ना किया जाये वरना किसान तहसील का घेराव  करेंगे और हाईवे भी जाम कर देंगे। वही इस मामले में खटीमा के तहसीलदार हिमांशु जोशी का कहना है कि किसानों की मांगे सुनी गई है। कई सेंटर पर जांच कर पता चला है कि टेक्निकल इश्यू की वजह से सेंटर शुरू नहीं हो पाए है  है जल्द से जल्द इन सेंटर को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं एस एम आई अधिकारी जगदीश कॉलोनी ने कहा कि आवेदन मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

Dakhal News 7 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.