Dakhal News
यमुनोत्री में यमुना में लगा है गंदगी का अम्बार
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता अभियान है तो दूसरी और यमुनोत्री में यमुना नदी के आस पास गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। ऐसा लगता है उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट क पलीता लगाया जा रहा है। यमुनोत्री मंदिर के समीप यमुना नदी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, यमुनोत्री धाम में हर वर्ष लाखों श्रदालु आते है और स्नान करके कपड़े नदी में ही फेंक देते हैं यही नहीं अपना खराब सामान प्लास्टिक की बोतले तक वहीं फेंक देते हैं जिससे मां यमुना उद्गम से ही मैली हो रही है। जबकि भारत सरकार स्वच्छता के नाम पर अनेक अभियान चला रही है लेकिन स्वच्छता अभियान सिर्फ फ़ोटो सेशन तक सीमित रह जाता है ,यमुना नदी की गंदगी पर जिला प्रशासन भी हाथ पर हाथ रखे बैठा है। इस संबंध में जब हमने मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल से पूछा तो उनका कहना है की यहां पहले गंदगी का अंबार लगा हुआ था बीच में हमनें स्वच्छता अभियान चलाया, फिर भी लोग मान नहीं रहे हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |