Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दूसरे समुदाय की लड़की को भगा ले गया
दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले ही नाबालिग लड़की के परिवार ने लड़की के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। काशीपुर के थाना कून्डा में श्याम नगर निवासी मुरारी लाल सैनी ने अपनी नाबालिग बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवार जन ने नईम खान नाम नाम के शख्स पर लड़की को भगा ले जाने का शक जताया था। मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को जानकारी मिली की नईम खान जो कि ग्राम सन्यासीबाला थाना जसपुर का निवासी है नाबालिग लड़की को भागकर हैदराबाद ले गया है। कून्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर उस पर मुक़दमा दर्ज कर लिया है और नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |