लापरवाही से हुआ हादसा

महिला के सिर पर गिरी ईंट

निर्माणाधीन भवन में लापरवाही के चलते ऊपर ऐ एक ईंट महिला के  सिर  पर गिर गई जिस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन की नवनिर्मित बिल्डिंग से ईंट गिरने से महिला घायल  हो गई दरअसल  रामकली गुप्ता नाम की महिला वाटरकूलर से पानी भर रही थी इसी दौरान बिल्डिंग निर्माण कार्य  के  दौरान महिला के ऊपर ईंट  गिरी जिससे महिला  गंभीर  रूप से घायल हुए  ईंट गिरने से महिला के सर पर गंभीर चोट आई हैं  महिला को ईलाज के लिये CHC लाया गया जहाँ ईलाज बाद   गंभीर हालत में  उसे  मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर  किया गया घटना के बाद परिजन अमरपाटन थाने पहुंचे  और  एफआईआर दर्ज करवाई हैं। 

Dakhal News 2 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.