Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राजेंद्र शुक्ला रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
अमरपाटन को करोड़ों रुपयों के विकास कार्य की सौगात मिली है राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल और जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया और कई नए विकास कार्य के लिए भूमिपूजन भी किया। जनसम्पर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला और राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल जब अमरपाटन विधानसभा के रामनगर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया रामनगर में राजेंद्र शुक्ला और रामखेलवन पटेल ने लगभग पांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए शासकीय महाविद्यालय का लोकार्पण किया और करोडो की लागत से बनने वाले नवीन बस स्टैंड के लिए भूमि पूजन भी किया राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल और मुख्य अतिथि राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा पैसो का रोना रोती थी आज शिवराज सिंह चौहान के राज में विकास की गंगा बह रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |