
Dakhal News

खेतों में जाकर लिया सोयाबीन का जायजा
पहले बारिश ना होने के कारण सोयाबीन पक नहीं पाया फिर ज्यादा बारिश के कारण अब फसल निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की बर्बाद हुई फसलों का जायजा किया। आष्टा जिले के ग्राम भटौली में जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ने किसानों के साथ खेतों में जाकर सोयाबीन का जायजा लिया आपको बता दे की पहले तो वर्षा ना होने के कारण सोयाबीन पक नहीं पाया वही अब ज्यादा वर्षा होने के कारण सोयाबीन निकालने में किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा है समस्या को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ने खेतों का मुआयना किया और तुरंत खेतों का सर्वे कराने के निर्देश दिए।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |