Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लाखों का माल ले गए चोर
चोरों ने एक बार फिर सूने घरों को निशाना बनाया और लाखों का माल लेकर चम्पत हो गए पुलिस मामले की तफ्तीश कर चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। मैहर के आमडा नाला के ग्राम डाढ़ी स्थित ग्रीन सिटी हाउसिंग कॉलोनी के ए बी सी ब्लॉक के तीन सूने घरों से चोरों ने लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया जब मामले की जानकारी लोगों को लगी तो देवी जी धाम अरकंडी चौकी पुलिस थाने में मामले की जानकारी दी गई चोरों ने ग्रीन सिटी हाउसिंग कॉलोनी के ए ब्लॉक के मकान नंबर 7 पंडित अजीत पांडे वहीँ दूसरे मकान सी ब्लॉक के माकन नंबर 2 पंकज कनौजिया और बी ब्लॉक के 9 नंबर मकान आदित्य तिवारी के यहाँ की की है यह सभी लोग बाहर गए हुए थे तीनों घरों को सूना पाकर चोरों ने गेट का ताला काट कर लाखों रुपए के गहने और नगदी पार कर दी पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |