Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
डिंडोरी के जंगलों में शिकारी सक्रीय हैं पुलिस ने तेन्दुए की खाल की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद की है पुलिस ने जांच के दौरान वन्य प्राणियों की खाल की तस्करी करने वाले बड़े रैकेट का खुलासा होने की भी सम्भावना जताई है मामला डिंडोरी जिले के गाड़ासरई का बताया जा रहा है जहा पुलिस ने तेन्दुए की खाल की तस्करी करते हुए तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनके पास से तेंदुए की दो खाल और बाइक बरामद की है अनूपपुर जिले से तीन लोग तेन्दुए की खाल बेचने के लिए डिंडोरी के रास्ते से होते हुए जबलपुर की ओर जा रहे थे पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलते ही सुरसाटोला गांव के पास घेरा बन्दी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |