Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एक की हुई मौत, एक को इलाज के लिए भेजा
घटिया निर्माण सामग्री और जल्दी निर्माण करने के चकर में एक मजदूर की जान चली गई। सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के मढ़ौली छठ घाट के पास एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। जहा मकान की छत गिरने के कारण दो मजदूर नीचे दब गये। एक की मोके पर ही जान चली गई। तो वही दुसरे को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के मढ़ौली छठ घाट के पास प्रवीण बंसल नामक व्यक्ति के नव मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूर नीचे दब गये। घटना की सूचना मोरवा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अशोक सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। जहां कई घंटों की मशक्कत के बाद देवधारी सिंह को को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। वही एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटिया निर्माण सामग्री और जल्दी निर्माण करने के चक्कर में लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जो दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |