Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारी बारिश के कारण लहसुन भीग कर हुए खराब
मंदसौर में मंडी 16 दिनो से बंद थी। 16 दिन बाद जब मंडी खुली तो किसानों को बारिश के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ा। एक घंटे की बारिश ने किसानों के करीब 100 क्विंटल से अधिक लहसुन भिगोकर खराब कर दिए। बारिश से पूरी मंडी में जलभराव हो गया। मंदसौर में पहले व्यापारियों की हड़ताल और फिर मंडी कर्मचारीयो की हड़ताल के चलते कृषि उपज मंडिया पिछले 16 दिनों से बंद थी। लेकिन 16 दिन बाद जब मंडी खुली तो किसानो को बड़े नुक्सान को उठाना पडा। अचानक शाम 5 बजे बारिश शुरू हुई जो की लगातार 1 घंटे तक चली। जिसमें लहसुन की उपज बरसात के तेज बहाव में बह गई। तो वही करीब 100 क्विंटल से अधिक की लहसुन भीग कर खराब हो गए। बारिश के कारण जलभराव हो गया। जिसके चलते धान मंडी पंप हाउस के चार पंप चलाने पडे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |