Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
एक युवक के हत्यारों को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हांसिल की है। सोनू साइमन की हत्या में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारदार हथियारों को भी जब्त किया। यह मामला राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का हे। जहाँ 19 सितंबर की देर रात को बसंतपुर थाना क्षेत्र के नंदई चौक में कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार से सोनू साइमन पर हमला किया था। ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद युवक की मां ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव एसपी के दिशा निर्देश में बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जिस में बसंतपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार युवकों सहित एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया हे। वही पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त किए। पूरे मामले में अब पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |