Dakhal News
महिला हितैषी बात करती है भाजपा सरकार
भाजपा नेताओं ने कहा भाजपा सरकार जहाँ महिला हितेषी है वहीँ वो लगातार महिलाओं को सशक्त करने के लिए कानून बना रही है अब महिला आरक्षण बिल लाकर भाजपा सरकार ने अपने इरादों को जाहिर कर दिया है। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिक्चर पैलेस चौक पर मिष्ठान वितरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर नगर पालिका सभासद जसोदा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरुक है और आज महिला शक्ति वंदन विधेयक लाकर महिलाओं को 33% का आरक्षण दिया है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल महामंत्री कुशाल सिंह राणा ने कहा कि मातृशक्ति के लिए भाजपा सरकार द्वारा लाया गया विधेयक महिलाओं के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा इस मौके पर कविता देवी ने कहा कि आज भारतवर्ष की महिलाओं में खुशी की लहर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |