
Dakhal News

रैली में फूटा भाजपा सरकार के खिलाफ गुबार
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जम के हल्ला बोला रैली में कांग्रेस नेताओं ने कहा सरकार आने के बाद से भाजपा नेताओं ने जनता का कम और खुद का विकास ज्यादा किया है। कांग्रेस ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में जन आक्रोश रैली निकालकर जनता को भाजपा सरकार की सच्चाई से रूबरू करवाना शुरू कर दिया है हरदा विधानसभा में जन आक्रोश रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री नेता सुरेश पचौरी,हरदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक आरके दोगने ने भाग लिया दौरान कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने जनता को लूटा है कोई विकास नही किया है विकास के नाम पर बीजेपी के लोगो ने खुद का विकास किया है उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |