Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मौके पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार
सुविधाओं के न होने के कारण एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई उसके बाद आम सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीणों ने जाम लगा कर प्रशासन से मूलभूत सुविधाओं की मांग की। राजनांदगांव के गुंडरदेही मार्ग पर देर रात वाहन से टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया ग्रामीण युवक के परिजनों को 05 लाख रुपये का मुआवजे देने की मांग पर अड़े थे खबर मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है की जल्द से जल्द कुम्हालोरी सड़क निर्माण करवाया जाए एवं इलाके में MBBS डॉक्टर की नियुक्ति करने के साथ सुरगी में एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |