Patrakar Priyanshi Chaturvedi
डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
डिंडोरी में बीएमओ डॉक्टर ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी महिला का आरोप है कि डॉक्टर छेड़छाड़ करने के बाद जान से मारने की धमकी भी दे रहा है डॉक्टर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि डिण्डौरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के बीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र परस्ते ने कई बार उसके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया महिला की शिकायत के बाद शहपुरा पुलिस ने आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है एफआईआर दर्ज होने के बाद डॉक्टर सतेन्द्र परस्ते महिला के ऊपर समझौता करने का दबाव बना रहा है साथ ही पीड़ित महिला को लगातार जान से मारने की धमकिया भी मिल रही हैं वहीं डिंडौरी की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू ने इस घटना की निंदा की और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |