Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इस मामले में पांच लोगों केस पर दर्ज
पूरी दुनिया में हिंदुओं की घर वापसी की कोशिश कर रहे बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गढ़ में ही धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। जी हाँ बागेश्वर धाम के पास पाटन में ईसाई मिशनरी के लोग पैसे का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। ये लोग बाकायदा हिंदुओं को रुपयों के साथ-साथ कई तरह के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बमीठा थाना इलाके के पाटन गांव में कुछ हिंदू संगठनों को सूचना मिली कि लखन कुशवाहा के घर में धर्म विशेष के लोग आए हैं। वे कोई गतिविधि कर रहे हैं। इस सूचना पर हिंदू संगठन पुलिस के साथ गए और लखन के घर को घेर लिया। उन्होंने वहां देखा कि करीब 50 महिलाएं व पुरुष धर्म विशेष के भजन कर रहे हैं। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने जब उनसे बात की तो लोगों ने कहा कि, भजन करने में क्या आपत्ति है। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। हंगामे के बीच पुलिस भी घर के अंदर दाखिल हुई। पुलिस को वहां से विशेष समुदाय के धर्म ग्रंथ के साथ-साथ कई तरह की सामग्री मिली। जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया। वही इस मामले में मिशनरी के सदस्य राजेश सोनी ने बताया की आत्मा में परमात्मा है। इसके ही यहाँ पर भजन होते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |