Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अब सरकार की योजनाएं घर घर पहुंचाएंगे
रसोईया संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार जताया है। क्योंकि अब उनका मानदेय 2 से 4 हजार रुपये कर दिया गया है। रसोइया संघ ने फैसला किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वो सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे। डिंडोरी जिले में मध्य प्रदेश रसोईया संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौपा। रसोईया संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में पांच सूत्रीय मांगे रखी गई है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रसोइयों का मासिक मानदेय बढ़ाये जाने पर आभार जताया गया है। वही विगत कुछ माह का मानदेय रसोइयों को प्राप्त नहीं हुआ है जिसका भुगतान कराए जाने की मांग की गई है। इस दौरान डिंडोरी कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि डिंडोरी जिले के सभी ब्लॉकों के लगभग तीन साढे तीन हजार हमारे जो रसोईया भाई बहन है वे कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देने आये हैं। ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि रसोइयों के द्वारा कहा गया है कि वह मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में मदद करेंगे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |