Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दोस्त के साथ मिलकर छेड़छाड़ करने वाले को मारा
बरेली में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक युवक की हत्या इसलिए कर दी। क्योंकि उस युवक ने 1 साल पहले उसकी बहन के साथ छेड़खानी की थी। बीते 1 वर्ष से वह आरोपी युवक की हत्या की प्लानिंग कर रहा था। मौका मिलते ही उसने उस युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक का नाम चंचल राजपूत है और मृतक युवक का नाम प्रदीप है। आरोपी चंचल ने पुलिस पूछताछ में बताया की प्रदीप ने उसकी बहन के साथ लगभग 1 साल पहले छेड़खानी की थी। उसने तभी से ठान लिया था कि इसको सबक सिखाना है। लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। फिर उसने अपने दोस्त पप्पू के साथ इस पूरी हत्या की प्लानिंग की फिर बीते 7 सितंबर को उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। किसी को इस घटना की जानकारी ना मिल सके। इसलिए वह गांव से फरार हो गए थे। सिटी एसपी राहुल भाटी ने बताया की इस मामले में चंचल राजपूत और उसके दोस्त पप्पू को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राहुल भाटी ने बताया की ये आरोपी प्रदीप को शराब पिलाने के बहाने जंगल ले गए और जंगल में उसे खूब शराब पिलाई। फिर नशे की हालत में ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इन दोनों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |