Dakhal News
वेयरहाउस संचालक ने की एसडीएम से शिकायत
डिंडौरी में किसानों से समर्थन मूल्य में की गई। धान खरीदी में फर्जीवाड़ा किये जाने का मामला सामने आया है। वेयरहाउस संचालक ने घोटालेबाज अफसरों की पोल खोलते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से की। आठ महीने पहले नागरिक आपूर्ति निगम विभाग के द्वारा शहपुरा तहसील मुख्यालय स्थित गुप्ता वेयरहाउस में सोलह हजार सात सौ नौ बोरी धान का भंडारण कराया गया था। जिसका वजन कुल छ हजार छ सौ त्रियसी क्विंटल होता है। समर्थन मूल्य में किसानों से जब धान खरीदा जाता है। तो एक बोरी में 40 किलोग्राम धान लिया जाता है और किसानों को प्रति बोरी 40 किलोग्राम के हिसाब से ही भुगतान किया जाता है। लेकिन नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारीयों ने ऑनलाइन पोर्टल में गुप्ता वेयरहाउस में भंडारित धान का वजन 418 क्विंटल बढाकर दर्ज़ कर दिया। नागरिक आपूर्ति निगम विभाग के मुताबिक धान की प्रत्येक बोरी का वजन 42 से लेकर 43 किलोग्राम है ऑनलाइन पोर्टल में धान के अधिक वजन को देखते हुए वेयर हाउस संचालक ने भंडारित धान का भौतिक सत्यापन कराने हेतू एसडीएम से शिकायत की वेयर हाउस संचालक कपिल गुप्ता ने बताया की मेरी गोदाम में धान खरीद कर रखी गई हैजो की 40 की एवरेज से खरीदी गई है। लेकिन उनको 42 की एवरेज का दर्शाया गया है। इस मामले की शिकायत मैंने एसडीएम से भी की लेकिन अभी तक मुझे कोई जवाब नहीं मिला है। नियम के अनुसार 40 की एवरेज से खरीदी की जाती है। फिर गोदाम में 42 की एवरेज का माल क्यों रखा गया है। यह शासन के नियम के विरुद्ध है। जिला किसान संघ अध्यक्ष रेवाप्रसाद झारिया ने कहा की जब धान तुलवाते हैं। तो काटें में गड़बड़ी होती है। जिसकी वजह से गरीब किसानों को नुकसान होता है। जब इस मामले को लेकर जब नागरिक आपूर्ति निगम विभाग के डीएम अरुण मौर्या से बात करने की कोशिश की गई। तो वे कैमरा देखते ही हाथ जोड़कर भागते नजर आए। वही एक किसान ने यह आरोप लगाया की अधिकारी धान तोलने के लिए भी घूस लेते हैं। नहीं देते तो धान नहीं तोलते है। वही एसडीएम निशा नापित ने पूरे मामले की जांच नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को सौंपी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |