Patrakar Priyanshi Chaturvedi
काशीपुर भाजपा युवा मोर्चा ने किया यह प्रदर्शन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे एवं स्टालिन सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर गलत बयान दिया उदयनिधि ने कहा की सनातन धर्म मच्छर से फैलने वाले डेंगू और मलेरिया की तरह है और इसे खत्म करना होगा अब उदयनिधि के इस बयान के बाद देशभर में बवाल मच गया जगह-जगह उनके खिलाफ प्रदर्शन किये जा रहे हैं काशीपुर में भी भाजपा युवा मोर्चा ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया काशीपुर के मैन चोराहे पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उदय निधि स्टालिन का पुतला दहन किया भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी ने कहा की सनातन धर्म का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे आगे भी हम सनातन का अपमान होने पर विरोध करेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |