Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जेल में कैद भाइयों को बहनों ने बांधी राखी
रक्षाबंधन भाई बहन के बीच अटूट प्रेम की डोर का त्यौहार है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई सूनी नहीं रखती। तो जेल में कैद भाई की कलाई कैसे सुनी रहती। इसलिए कटनी के जिला जेल में बहनों का सैलाब उमड़ पड़ा और सभी बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधी। भाई बहनो के बीच प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में मनाया गया। वही कटनी जेल में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। प्रशासन की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहने जेल में कैद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुँची है। भाई बहन के चेहरों पर ख़ुशी और भावुकता साफ नजर आई। कटनी के जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया की जेल में रक्षा बंधन का पर्व मानाने ले लिए गेट से लेकर अंदर पहुंचने तक तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी और व्यवस्थाओं का पूरा ख्याल रखा गया था। उप जेलर समता तिवारी ने बताया कि, रक्षाबंधन का ये पर्व पूरी भावनाओं के साथ जेल में मनाया जा रहा है। बहनो का सैलाब आज यह आया हुआ है। आज भाइयों की सूनी कलाई में राखी बांध सभी बहने खुश हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |