Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया
काशीपुर में भारत विकास परिषद की ओर से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों की टीमों ने संस्कृत एवं हिंदी में समूह गान गाया प्रतियोगिता में ब्राइट स्टार स्कूल जसपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जीनियस इंटरनेशनल जसपुर ने दूसरा और समर स्टडी हाल बालिका काशीपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य गीत के माध्यम से बच्चों में देश भक्ति की भावना जगाना है विजेताओं को अतिथियों ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षकों और हाईस्कूल व इंटर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया परिषद के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले तीस वर्षों से आयोजित की जा रही है नगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को प्रांत स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने भेजा जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |