Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इस समारोह में समाज सेवियों को सम्मानित किया गया
शक्तिफार्म बैकुंठपुर में आंचलिक बंगाली कल्याण समिति के बैनर तले एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया सम्मान समारोह में बंगाली समाज के उत्थान और विकास में अहम भूमिका निभा रहे विशिष्ट लोगो को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दिनेशपुर रुद्रपुर शक्तिफार्म के अलावा उत्तराखंड में बसे बंगाली समुदाय लोग उपस्थित हुए इस दौरान आंचलिक बंगाली कल्याण समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहां कि सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य था कि समाज में कुरीतियों को दूर करना अच्छे कार्य कर रहे लोगों को उत्साह वर्धन करना युवा वर्ग को नशे से दूर रखने आदि प्रमुख उद्देश्य था तो वही दुर्गा पूजा शक्ति फार्म के अध्यक्ष किशोर राय ने कहा है कि प्रतिवर्ष एक बार इस तरीके का कार्यक्रम होना चाहिए ऐसे कार्यक्रम से अच्छे कार्य करने वाले से प्रेरणा समाज को मिलती है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |