
Dakhal News

कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया
शिवराज कैबिनेट में मंत्री बने राजेंद्र शुक्ला जब अमरपाटन पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने बड़ी ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भी सभी का आभार जताया और कहा की विंध्य के साथ पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। राजेंद्र शुक्ला के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है विंध्य के प्रथम आगमन पर राजेंद्र शुक्ल का पूरे विन्ध्य में जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है राजेन्द्र शुक्ला मैहर में मां शारदा के दर्शन करने के बाद अमरपाटन पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा की जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने इस क्षेत्र का विकास किया है उससे तो साफ़ जाहिर होता है की 2018 के जैसे यहां पर बीजेपी ही जीतके आएगी वही भाजपा कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडेय ने कहा की राजेंद्र शुक्ला जन-जन के नेता हैं वह विकास पुरुष हैं उनके यहां आने से कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिली है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |