Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रशासन ने रोड के किनारों से हटाया अतिक्रमण
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद खटीमा प्रशासन जगह-जगह अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रहा है इसी कड़ी में प्रशासन ने पीलीभीत रोड के किनारों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की। खटीमा में पीलीभीत रोड पर दुकानदारों ने जगह-जगह पर दुकानें लगा ली थी प्रशासन ने जेसीबी की मदद से इन दुकानों को ध्वस्त कर दिया इस कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए खटीमा के उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार खटीमा के राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत खटीमा की पीलीभीत रोड से अस्थाई अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है इसके बारे में आने वाली 25 तारीख को हाई कोर्ट में रिपोर्ट सबमिट की जाएगी सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |