Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्य बाजार के अतिक्रमण को हटाया
काशीपुर में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन जगह-जगह अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रहा है इसी कड़ी में प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजार से भी अतिक्रमण हटाया साथ ही दुकानदारों का चालान भी काटा। मुख्य बाजार स्थित दुकानों के व्यापारियों ने सड़क तक सामानों को लगा रखा था जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लोगों ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की हाई कोर्ट के आदेश के बाद शहर में जगह-जगह से अतिक्रमण हटाया गया इस दौरान सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राटी ने बताया कि शहर में लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है निरंतर फल विक्रेताओं और ठेले वालों को चेतावनी दी जा रही थी फिर भी वह सड़क से अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे जिसके बाद यह कार्यवाही हुई इसके साथ ही दुकानदारों का चालान भी काटा जा रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |