Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लोगों की समस्याओं का किया निराकरण
सीएम पुष्कर सिंह धामी के नोडल अधिकारी दिनेश यादव ने लोगों की समस्याएं सुनी इस दौरान नोडल अधिकारी ने समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नोडल अधिकारी दिनेश यादव ने लोक निर्माण विभाग खटीमा के अतिथि गृह में स्थानीय लोगों की आम समस्याओं को सुना इस दौरान नोडल अधिकारी ने समस्याओं का त्वरित निवारण करने के लिए शिकायत से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया नोडल अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से देवरी क्षेत्र के दरिया नाथ मंदिर में सुंदरीकरण के लिए घोषणा की गई है घोषणा के अनुरूप मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं चारदीवारी के लिए चौरासी लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है जिसमें से 50 लाखों रुपए की धनराशि आ चुकी है शीघ्र ही खटीमा क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण एवं पुनर्निर्माण किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |