
Dakhal News

प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश की वजह से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शारदा बैराज प्रशासन ने बनबसा बैराज के 14 फाटक खोल दिए हैं। साथ ही बैराज पुल से होने वाले आवागमन पर भी रोक लगा दी। लगातार हो रही बारिश की वजह से टनकपुर बनबसा से होकर बहने वाली शारदा नदी उफान पर आ गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शारदा बैराज प्रशासन ने बनबसा बैराज के 14 फाटक खोल दिए हैं। साथ ही बैराज पुल से होने वाले वाहनों के आवागमन पर रोक भी लगा दिया। एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैराज से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 1 लाख 60 क्यूसेक के करीब पानी छोड़ा गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के डाउनस्ट्रीम जनपदों के जिला प्रशासन को भी सतर्क रहने के लिए सूचित कर दिया गया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |