Patrakar Priyanshi Chaturvedi
टीम की यह कार्यवाही अवैध हथियारों की फ़ैक्ट्री पर हुई
टीम ने इस मामले में 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया,एसटीएफ और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारों की फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़ किया टीम ने फ़ैक्ट्री से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और हथियार बनाने का सामान बरामद किया इसके साथ ही टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। कुन्डा पुलिस व एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और आरोपी गुच्छ्न और शाहिद उर्फ़ पप्पी को गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक ने बताया की हथियारों की अवैध तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा गया था जिसका नाम शाहिद था जिससे पूछताछ में इस फ़ैक्ट्री के बारें में पता चला एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके फैक्ट्री पर छापा मारा गया छापे में ऑटोमेटिक पिस्टल, तमन्चे, कारतूस, मैगजीन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये यह फैक्ट्री गुच्छ्न नामक व्यक्ति चलाता था जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस अधीक्षक ने बताया की गुच्छन पहले रामपुर में अवैध हथियार की फैक्ट्री चलता था वहां से जब इसका धंधा बंद कर दिया गया तो यह बाजपुर आ गया और यहाँ पर शाहिद के साथ मिलकर हथियार बनाता था और उसे यूपी, हरियाणा, दिल्ली, व उत्तराखंड के कई हिस्से में सप्लाई करता था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |