Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मंदिर प्रशासन ने पूरे परिसर को खाली करवाया
उत्तराखंड के देहरादून में हुई भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है जिसके कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों पर पानी पहुंच गया श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर पूरी तरह से खाली कराना पड़ा। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है तमसा नदी का पानी टपकेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है जिसके कारण मंदिर परिसर को काफी नुकसान पहुंचा हैं मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया साथ ही उनसे अपील की की जब तक सामान्य स्थिति नहीं हो जाती है तब तक घरों पर ही रहें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |