Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विषम परिस्थितियों में योगदान देने के लिए सम्मान
उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों में अपना अहम योगदान देने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया सीएम धामी ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं के साथ खड़े होकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं प्रदेश सरकार महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य की विषम परिस्थितियों में शिक्षा, समाज सेवा, खेल, कला , संस्कृति पर्यावरण एवं कृषि आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योग देने वाली महिला एवं किशोरियों को वर्ष 2022-23 का राज्य स्त्री शक्ति ’’तीलू रौतेली’’ पुरस्कार से सम्मानित किया है मुख्यमंत्री ने पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं के साथ खड़े होकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं उत्तराखण्ड सरकार महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास कर रही है महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए कार्यक्रम में प्रदेश की 13 महिलाओं को “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली व 35 महिलाओं को “राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री” पुरस्कार से सम्मानित किया गया साथ ही विजेताओं के बैंक खातों में पुरस्कार की धनराशि ऑनलाइन भेजी गई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |