Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली रैली
कटनी में बालिकाओं को शिक्षा की महत्त्वता समझाने के लिए मिलान फाउंडेशन की और से कांक्षी बर्मन के नेतृत्व में दर्जनों छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। यह रैली बड़वारा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास से लेकर बड़वारा मिशन चौक तक निकाली गई। मिलान फाउंडेशन संस्था की गर्ल आइकॉन कांक्षी बर्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली का उद्देश्य समाज के अंदर बालिकाओं की शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। बड़वारा क्षेत्र के अधिकांश गांव में बालिकाएं स्कूल नहीं पहुंच पा रही है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि उनके अभिभावक शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं है। मिलान फाउंडेशन ऐसे अभिभावकों को जागरूक करने का काम कर रहा है। मिलान फाउंडेशन संस्था की प्रोग्राम असिस्टेंट अनामिका बर्मन ने बताया कि हमारे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक एवं समय-समय पर रैलियां निकाली जाती है। बालिकाओं को शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया जाता है। ताकि शिक्षा से वंचित रहने वाली बालिका शिक्षा प्राप्त कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |