
Dakhal News

आयुर्वेदिक पौधों से होने वाले फायदे गिनाए
पतंजलि संस्थान में काम करने वाली महिलाओं ने लोगों को निशुल्क आयुर्वेदिक पौधे वितरित किए महिलाओं ने इस दौरान लोगों को आयुर्वेदिक पौधों से होने वाले लाभ और बीमारी में कैसे इसका उपयोग किया जा सकता है इस बारे में जानकारी दी।
उत्तराखंड के काशीपुर में महाराणा प्रताप चौराहे पर सैकड़ों पतंजलि संस्थान की महिलाओं ने लोगों को बीमारी में काम आने वाले निशुल्क आयुर्वेदिक पौधे वितरित किए पौधों से क्या क्या उपचार हो सकते हैं इस बारे में भी जानकारी दी इस अवसर पर नगर निगम की महापौर उषा चौधरी ने भी पतंजलि संस्था की महिलाओं के साथ पौधों से होने वाले उपचार के बारे में जानकारी दी..उन्होंने बताया कि लाखों की संख्या में लोग आज देश भर मे पतंजलि से निर्मित देशी दवाओं से अपना इलाज करवा रहे हैं संस्था की समाज सेविका कमला रेवाड़ी ने भी आयुर्वेदिक पौधों के बारे में जानकारी दी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |