Dakhal News
सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध
नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ को लेकर केन्द्रीय और नवोदय विद्यालय ने संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और कहा कि नई शिक्षा नीति ने किताबी ज्ञान के अलावा आधुनिक वैज्ञानिक गतिविधियों पर जोर दिया है।
दतिया में केंद्रीय और नवोदय विद्यालय ने संयुक्त नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की वर्षगांठ का आयोजन किया आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया इस दौरान केन्द्रीय विद्यालय की प्रार्चाय गीता ने नई शिक्षा नीति के लाभ के बारे में बताते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि नई शिक्षा नीति से पहले से अधिक बच्चों का मनो विकास हो रहा है बच्चे आधुनिक तकनीक आसानी से समझ पा रहे है पहले बच्चे सिर्फ रट कर परीक्षा देते थे लेकिन अब बच्चों को वास्तविक ज्ञान होने के साथ उनका मानसिक विकास हो रहा है। इस दौरान अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने नई शिक्षा नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति ने किताबी ज्ञान के अलावा आधुनिक वैज्ञानिक गतिविधियों पर जोर दिया जो आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |